File Photo

ढोलबज्जा: गुरुवार के दिन पटना में, बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ के द्वारा समान कार्य के लिए समान वेतन सहित अन्य 17 सूत्री मांगों को लेकर, विधानसभा का घेराव किया गया था.

police_lathi-story647_030416115209

जिस दौरान पटना पुलिस के द्वारा प्रदर्शनकारियों पर, बर्बरतापूर्ण लाठी चार्ज किए जाने से प्रदेश अध्यक्ष पूरन कुमार समेत कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे. पुलिस द्वारा इस तरह की गई कार्यवाही से प्रखंड इकाई नवगछिया के शिक्षक संघ में रोष का माहौल बना हुआ है. जिसके विरोध में नवगछिया प्रखंड के सभी नियोजित शिक्षकों ने 25 मार्च, शनिवार के दिन प्रखंड मुख्यालय नवगछिया में, मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री का पुतला दहन करने का आह्वाहन किया है. सचिव विजय कुमार ने कहा- हमारी मांगें सफल नहीं होने पर जिला मुख्यालय भागलपुर में पुनः 26 मार्च यानी रविवार के दिन कक्षा पहली से लेकर, आठवीं तक के वार्षिक परीक्षा के मूल्यांकन कार्य का बहिष्कार किया जाएगा. सीआरसी प्रशांत कुमार ने बताया- हमारी मांगें  जायज है, जब सरकार हम लोगों से एक ही छत के नीचे वही सब कार्य कराते हैं तो, फिर सरकार हम लोगों के साथ दो रंग नीति क्यों कर रहे हैं.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *