भागलपुर जिला प्रशासन ने आम लोगों के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। गंगा नदी पर बने विक्रमशिला सेतु पर 8 और 9 जुलाई 2026 की रात यातायात पूरी तरह बंद रहेगा। यह निर्णय सेतु पर बने बेली ब्रिज के स्थान पर किए जा रहे स्थायी पुनर्स्थापन (Permanent Restoration) कार्य के निरीक्षण के मद्देनज़र लिया गया है।
प्रशासन के अनुसार, IIT पटना की विशेषज्ञ टीम 8 जुलाई और 9 जुलाई 2026 की रात रात्रि 10:00 बजे से सुबह 5:00 बजे तक सेतु का तकनीकी निरीक्षण करेगी। निरीक्षण के दौरान सुरक्षा कारणों से विक्रमशिला सेतु पर सभी प्रकार के वाहनों के आवागमन पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।
जिला प्रशासन ने संबंधित अधिकारियों को वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से डायवर्ट करने और आवश्यक यातायात व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए हैं, ताकि लोगों को कम से कम परेशानी हो।

प्रशासन ने आम नागरिकों, वाहन चालकों और परिवहन संचालकों से अपील की है कि निर्धारित समय के दौरान विक्रमशिला सेतु का उपयोग न करें तथा यात्रा के लिए वैकल्पिक मार्गों का ही इस्तेमाल करें। प्रशासन ने असुविधा के लिए खेद जताते हुए कहा है कि यह व्यवस्था सेतु की सुरक्षा और स्थायी पुनर्स्थापन कार्य को सुरक्षित एवं सुचारु रूप से पूरा करने के लिए आवश्यक है।

