नवगछिया पश्चिमी रेलवे ढाला पर बनेगा अंडरपास, डीआरएम ने दिया आश्वासन; जल्द होगा सर्वे

नवगछिया: रेलवे स्टेशन के पश्चिमी रेलवे ढाला पर लगने वाले जाम से जल्द राहत मिलने की उम्मीद जगी है। यहां छोटे वाहनों के आवागमन के लिए अंडरपास का निर्माण कराया जा सकता है। बुधवार को नवगछिया रेलवे स्टेशन के निरीक्षण के दौरान पूर्व मध्य रेल, सोनपुर मंडल के डीआरएम ने स्थल निरीक्षण कर अंडरपास निर्माण की संभावना पर सहमति जताई। उन्होंने इसके लिए शीघ्र सर्वेक्षण कराने और आगे की प्रक्रिया शुरू करने का आश्वासन दिया।

📲 Download Naugachia News App

Total Downloads: 538

इस संबंध में मंडल रेल उपभोक्ता सलाहकार समिति (डीआरयूसीसी) के सदस्य कुमार मिलन सागर ने डीआरएम से मुलाकात कर मांग पत्र सौंपा। इस दौरान उन्होंने अंग क्षेत्र की पारंपरिक लोककला मंजूषा पेंटिंग से सुसज्जित अंगवस्त्र भेंट कर डीआरएम का अभिनंदन भी किया।

कुमार मिलन सागर ने पश्चिमी रेलवे ढाला पर रोजाना लगने वाले जाम की समस्या को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि रेलवे ढाला बंद रहने के कारण आम लोगों और वाहन चालकों को काफी परेशानी होती है। इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए अंडरपास निर्माण जरूरी है। मांग पर डीआरएम स्वयं पश्चिमी ढाला पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

नवगछिया से पटना के लिए नई ट्रेन चलाने की मांग

डीआरएम को सौंपे गए मांग पत्र में नवगछिया की रेल सुविधाओं के विस्तार से जुड़ी कई महत्वपूर्ण मांगें शामिल हैं। इनमें हाटे बाजारे एक्सप्रेस और मुजफ्फरपुर-यशवंतपुर एक्सप्रेस का अप एवं डाउन में नियमित रूप से नवगछिया होकर परिचालन कराने की मांग की गई। इसके अलावा गाड़ी संख्या 13033/13034 कटिहार-हावड़ा एक्सप्रेस का नवगछिया तक विस्तार करने तथा नवगछिया से राजधानी पटना के बीच नई नियमित ट्रेन चलाने का आग्रह किया गया।

स्टेशन पर दिखेगी मां सती बिहुला की गाथा

मुकेश राणा ने नवगछिया रेलवे स्टेशन की दीवारों पर अंग क्षेत्र की ऐतिहासिक धरोहर मां सती बिहुला की गाथा को पारंपरिक मंजूषा पेंटिंग के माध्यम से प्रदर्शित कराने की मांग भी रखी। इसके साथ ही स्टेशन पर अन्य जरूरी यात्री सुविधाओं के विकास का आग्रह किया।

इस दौरान कुमार मिलन सागर ने कहा कि भागलपुर के सांसद अजय कुमार मंडल के निरंतर प्रयासों से नवगछिया सहित संसदीय क्षेत्र के विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर नई ट्रेनों का परिचालन, ट्रेनों का ठहराव और यात्री सुविधाओं एवं सुरक्षा से जुड़े कई महत्वपूर्ण कार्य हुए हैं। आगे भी सांसद के मार्गदर्शन में क्षेत्र की रेल सुविधाओं के विस्तार के लिए प्रयास जारी रहेंगे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *