नवगछिया : हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी रामनवमी के पावन अवसर पर दिनांक 29/03/2017रोज बुधवार से 05/04/2017 दिन बुधवार तक अखंड हनुमान चालीस पाठ का आयोजन पंचमुखी बालाजी धाम नवादा में होने जा रहा है। जिसकी जानकारी मंदिर के प्रवक्ता काशीनाथ ने दी है बैठक में निर्णय लिया गया कि इस बार ज्यादा से ज्यादा लोगो को विशाल जुलुस में शामिल किया जायेगा जिसमे आस पास के गांव के लोग भी जुलुस में रहने के लिए कार्यकर्त्ता प्रेरित करने जुट गये है


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

IMG_20170324_0909

बताते चलें कि मंदिर के प्रथम तल पर राम दरबार का निर्माण कार्य जोरों पर है। मंदिर के गर्भ गृह में भगवान् के द्वारा विभिन्न रूपों में किये गए अटखेलियों को भव्य मनभावन कलाकृति का कार्य किया जा रहा है, जिसकी छठा देखते ही बनती है। गोपाल गौशाला नवगछिया एवं आस पास के गांवों से लोग दसमी के दिन पैदल यात्रा करते हुए सैकड़ों लोग पंचमुखी दरबार में ध्वजा को चढ़ाते है । इस बार भी भक्तों के लिए रास्ते में जल एवं शर्बत की व्यवस्था की जाएगी । मौके पर शंकर बाबा, कशी, अरविन्द, श्रीधर, अशोक, सुनील इत्यादि मौजूद थे

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....