नवगछिया : नवगछिया प्रखंड के खगड़ा पंचायत के साहू परवत्ता पेट्रोल पम्म के सामने में भारत सरकार के सौजन्य से नेशनल बी बोर्ड के द्वारा दो दिवसीय सेमिनार का आयोजन शनिवार को किया गया.

जिसमें कि सेमिनार का उद्घाटन निदेशक स्टूडेन्ट्स वैलफेयर भागलपुर विश्व विद्यालय के माननीय डॉ एस आर सिंह ने किया. सेमिनार का मुख्य उद्देशय अवेवरनैस मोटिवेशन एण्ड टैक्नोलोजी ट्रान्सफर फोर डेवलपमेंट ऑफ़ बी कीपिंग इन बिहार रखा गया. मालूम हो कि यह सेमिनार में राज्य के कई क्षेत्रों से देश से समस्तीपुर, वैशाली, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, खगड़िया मोतिहारी, भागलपुर के अलावा झारखंड एंव के लोगों ने भी भाग लिया है़. जिसमें कि प्रोगेसिव बीकीपरस एंव किसानों की भागीदारी की मघुमक्खी पालन, बिहार राज्य में बेरोजगारी को दूर करने के लिए महत्पुर्ण भूमिका में है. इसके साथ ही किसानों के आर्थीक विकास में अग्रणी योगदान निभाया . जिसमें कि राज्य में मधुमक्खी पालन के लिए विकास में आरएयू पूस समस्तीपुर के भूतपूर्व मधुमक्खी वैज्ञानिक डॉ आर ए सिंह का महत्पुर्ण योगदान रहा है़. राज्य में नेशनल बी बोर्ड द्वारा प्रशिक्षण, सेमिनार एंव कार्यक्रमों में उत्तराखंड में देश के प्रतिष्ठित मौन पालन केन्द्र ज्योरकीकोट नैनीताल के भूतपूर्व वैज्ञानिक एच के बोरा द्वारा मधुमक्खी पालकों को गुणवत्तायुक्त मधु उत्पादन एंव मधुमक्खी पालन की विभीन्न समस्याओं के निराकरण की जानकारी दी गई है. इस सेमिनार में मुख्य रूप से आरएयू के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉक्टर नीरज कुमार एवं डॉक्टर विनोद कुमार के द्वारा चयनित जॉनी प्रजनन पर विस्तार से जानकारी दी गई. इस मौके पर यूको बैंक के जोनल मेनेजर श्री विनय कुमार, अवधेश कुमार साहू, विपुल चौधरी, सचिव ग्राम विकास समिति बाराबंकी के लाइफ मेम्बर , एनबीबी के द्वारा संचालित विभीन्न योजनाओं के द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई. व अन्य कई ग्रामिणों की भी मौजूदगी था.


