नवगछिया। गोपालपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 303.75 लीटर विदेशी शराब के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक स्कॉर्पियो, एक मोटरसाइकिल, 91,720 रुपये नकद और दो मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं।


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

लाइनर के सहारे पहुंच रही थी शराब की खेप

पुलिस को सूचना मिली थी कि झल्लूदास टोला से मकंदपुर चौक की ओर एक सफेद रंग की स्कॉर्पियो में भारी मात्रा में विदेशी शराब ले जाई जा रही है। सूचना में यह भी बताया गया कि एक मोटरसाइकिल सवार लाइनर के रूप में आगे-आगे चलकर वाहन को सुरक्षित रास्ता दिखा रहा है। सूचना मिलते ही गोपालपुर थाना पुलिस ने बड़ी मकंदपुर स्थित चांदनी चौक के समीप सघन वाहन जांच अभियान शुरू किया।

स्कॉर्पियो की तलाशी में मिली भारी मात्रा में शराब

वाहन जांच के दौरान पुलिस ने स्कॉर्पियो (BR10P9952) और उसके साथ चल रही मोटरसाइकिल (BR39AX5943) को रोककर तलाशी ली। जांच में स्कॉर्पियो से कुल 303.75 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई। मौके से स्कॉर्पियो चालक मिथलेश कुमार मंडल, प्रवीण कुमार और रोहित कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया।

91,720 रुपये नकद और दो मोबाइल जब्त

तलाशी के दौरान पुलिस ने प्रवीण कुमार के पास से 1,720 रुपये तथा रोहित कुमार के पास से 90,000 रुपये नकद बरामद किए। इस तरह कुल 91,720 रुपये जब्त किए गए। इसके अलावा दोनों आरोपियों के मोबाइल फोन भी पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिए।

तस्करी नेटवर्क की कड़ी खंगाल रही पुलिस

गोपालपुर थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि इस मामले में गोपालपुर थाना कांड संख्या 238/26 दर्ज कर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। बरामद शराब, दोनों वाहन और नकदी को जब्त कर लिया गया है। पुलिस अब इस शराब तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जांच में जुटी हुई है।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet