भागलपुर में स्थायी न्यायपीठ की स्थापना की मांग लोकसभा में सांसद ने निजी विधेयक के रूप में पेश किया

भागलपुर : आज युवा राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद शैलेश कुमार उर्फ़ बुलो मंडल ने पटना उच्य न्यायालय की भागलपुर में एक स्थायी न्यायपीठ की स्थापना की मांग को निजी विधेयक के रूप में आज लोकसभा में पेश करते हुए कहा कि भागलपुर का गौरवशाली इतिहास रहा है पटना हाईकोर्ट से पहले सन 18 57 ई में यहाँ कोर्ट की स्थापना हो गई थी पूर्वी बिहार के मुख्यालय भागलपुर में बिहार उच्य न्यायालय पटना का खंडपीठ स्थापित होता है तो खंडपीठ के क्षेत्राधिकार में बिहार के 16 जिले शामिल होंगे । पूर्वी बिहार की जनता भागलपुर में पटना उच्य न्यायालय के खंडपीठ के अभाव में अपने लोकतान्त्रिक एवं संवैधानिक अधिकार से वंचित है। पूर्वी बिहार के आर्थिक और समाजिक बदहाली से जूझ रहे दलित,शोषित,पिछड़े और गरीब जनता को न्याय के लिए लम्बी दुरी 250 कि. मी. तय कर पटना हाई कोर्ट का चक्कर लगाना पड़ता है जिसके चलते आर्थिक और मानसिक रूप से हानि पहुंचती है । कमजोर लोग तो अथिक अभाव के कारण न्याय पाने से वंचित भी रह जाते है। गरीबी के चलते सही रूप से लोग पैरवी नही कर पाते है ।
श्री सांसद ने कहा कि भागलपुर हाई कोर्ट के खंडपीठ के लिए सभी मानक पूरा करता है । हाई कोर्ट की खंडपीठ के लिए भागलपुर में भवन उपलब्ध है। इस लिए जनहित में केंद्र सरकार जल्द भागलपुर में पटना उच्य न्यायालय के खंडपीठ की स्थापना करे । उक्त जानकारी युवा राजद के प्रदेश प्रवक्ता अरुण कुमार यादव ने दी ।


