भवानीपुर: भवानीपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में मधुरापुर बाजार निवासी राजा अली और मनोहरपुर गांव निवासी जयप्रकाश शर्मा शामिल हैं।

थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर शंभू कुमार ने बताया कि राजा अली वर्ष 2020 के एक रंगदारी मामले में फरार चल रहा वारंटी था। वहीं, मनोहरपुर निवासी जयप्रकाश शर्मा वर्ष 2026 में दर्ज एक मामले का नामजद आरोपी है।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की। रविवार को दोनों को न्यायिक हिरासत में भेजते हुए नवगछिया मंडल कारा भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, क्षेत्र में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान लगातार जारी है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....