खरीक : जिले में बुधवार को नदी में डूबने की दो अलग-अलग घटनाओं में एक किशोर और एक युवक की मौत हो गई। पहली घटना खरीक थाना क्षेत्र में हुई, जबकि दूसरी घटना कहलगांव के बटेश्वर स्थान घाट की है।

खरीक के सिंहकुंड गांव स्थित आजाद नगर के पास बुधवार सुबह करीब 8 बजे कोसी नदी में नहाने के दौरान मनखुश कुमार (17) की डूबने से मौत हो गई। वह आजाद नगर निवासी सरोज राम का पुत्र था। घाट पर मौजूद लोगों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन तेज धारा में वह बह गया।

सूचना मिलने पर खरीक सीओ प्रवीण कुमार वत्स और नदी थानाध्यक्ष केशव चंद्र पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय गोताखोरों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद किशोर का शव नदी से बाहर निकाला। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

परिजनों के अनुसार, मनखुश बिना बताए नदी में नहाने चला गया था। वह तीन भाइयों और एक बहन में सबसे बड़ा था। उसकी मौत के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मृतक के परिजनों को सरकारी मुआवजा देने की मांग की है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *