गोपालपुर: कोसी बराज का फाटक खोले जाने और लगातार हो रही बारिश के कारण गंगा नदी के जलस्तर में तेजी से वृद्धि दर्ज की जा रही है। इस्माइलपुर में बीते 24 घंटे के दौरान गंगा का जलस्तर 22 सेंटीमीटर बढ़ गया है।
Total Downloads: 131
बाढ़ प्रमंडल कार्यालय, नवगछिया के अनुसार बुधवार को इस्माइलपुर में गंगा का जलस्तर 27.55 मीटर दर्ज किया गया, जबकि मंगलवार को यह 27.33 मीटर था। लगातार बढ़ते जलस्तर के कारण गंगा किनारे के निचले इलाकों में पानी फैलने लगा है।
हालांकि, फिलहाल क्षेत्र में बाढ़ जैसी स्थिति नहीं बनी है। इसके बावजूद संभावित खतरे को देखते हुए बाढ़ नियंत्रण विभाग और स्थानीय प्रशासन ने तटबंधों की निगरानी तेज कर दी है। अधिकारियों की ओर से स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है ताकि किसी भी आपात स्थिति से समय रहते निपटा जा सके।

