नवगछिया: मदन अहल्या महिला महाविद्यालय, नवगछिया में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के तहत रेड रन मैराथन का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अवधेश रजक ने हरी झंडी दिखाकर किया।
मैराथन प्रतियोगिता में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता के समापन पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को सम्मानित और पुरस्कृत किया गया।
एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. विनीता सिन्हा ने बेहतर प्रदर्शन के आधार पर शीर्ष 10 छात्राओं का चयन किया। चयनित छात्राएं 22 जुलाई को आयोजित होने वाली विश्वविद्यालय स्तरीय रेड रन प्रतियोगिता में महाविद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगी।

महाविद्यालय प्रशासन ने चयनित छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि वे विश्वविद्यालय स्तर पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर संस्थान का नाम रोशन करेंगी।
