भागलपुर जिले के नारायणपुर प्रखंड के भवानीपुर थाना क्षेत्र से एक नवविवाहिता के लापता होने का मामला सामने आया है। विवाह के महज छह दिन बाद पहली बार घर छोड़ने वाली महिला अब दूसरी बार भी बिना बताए ससुराल से चली गई है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

भवानीपुर थाना क्षेत्र निवासी विनोद कुमार मिश्रा ने थाना में दिए आवेदन में बताया है कि उनके पुत्र मनीष कुमार का विवाह 13 मई 2026 को मधेपुरा जिले के उदाकिशुनगंज थाना क्षेत्र के लश्करी गांव निवासी निरंजन ठाकुर की पुत्री भवानी कुमारी के साथ हिंदू रीति-रिवाज से संपन्न हुआ था।

आवेदन के अनुसार, विवाह के करीब छह दिन बाद 19 मई की रात भवानी कुमारी पहली बार घर से बिना बताए चली गई थीं। काफी खोजबीन के बाद वह वापस लौट आई थीं।

इसके बाद 29 मई 2026 को दोपहर करीब एक बजे वह एक बार फिर बिना किसी को सूचना दिए घर से निकल गईं। परिजनों ने अपने स्तर पर काफी खोजबीन की, लेकिन उनका अब तक कोई सुराग नहीं मिल सका।

घटना के बाद ससुर विनोद कुमार मिश्रा ने भवानीपुर थाना में शिकायत दर्ज कर उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

भवानीपुर थानाध्यक्ष शंभू कुमार ने बताया कि आवेदन के आधार पर गुमशुदगी से संबंधित मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है और महिला की तलाश के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *