मोबाइल वापस मिलने पर धारक के चेहरे पर लौटी मुस्कान

मोबाइल वापस मिलने पर धारक के चेहरे पर लौटी मुस्कान, पुलिस की पहल की सराहना

नवगछिया: नवगछिया पुलिस जिले के गोपालपुर थाना क्षेत्र में चलाए जा रहे ऑपरेशन मुस्कान के तहत गुम हुए एक मोबाइल फोन को बरामद कर उसके वास्तविक धारक को विधिवत सौंप दिया गया।

पुलिस की तत्परता से मोबाइल वापस मिलने पर उसके धारक के चेहरे पर खुशी लौट आई। मोबाइल प्राप्त करने के बाद उन्होंने गोपालपुर थाना पुलिस का आभार जताया।

नवगछिया पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन मुस्कान का उद्देश्य गुम या खोए हुए मोबाइल फोन को तकनीकी सहायता से बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों तक पहुंचाना है। इस अभियान के तहत लगातार लोगों के खोए मोबाइल बरामद कर उन्हें लौटाए जा रहे हैं, जिससे आम लोगों का पुलिस पर भरोसा भी मजबूत हो रहा है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *