नवगछिया। महादेवपुर घाट पर शुक्रवार शाम गंगा नदी में बह रहे एक अधेड़ व्यक्ति की जान स्थानीय गोताखोरों और डायल 112 पुलिस टीम की त्वरित कार्रवाई से बच गई। घटना के बाद क्षेत्र में मौजूद लोगों ने राहत एवं बचाव कार्य की जमकर सराहना की।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जाह्नवी चौक के समीप लोगों ने एक व्यक्ति को गंगा की तेज धारा में बहते देखा। सूचना मिलते ही स्थानीय गोताखोर बिना देर किए नदी में उतरे और काफी मशक्कत के बाद उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

घटना की जानकारी मिलते ही डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस पदाधिकारी राहुल राज और वाहन चालक चंद्रशेखर यादव ने गंभीर अवस्था में मिले व्यक्ति को तत्काल नवगछिया अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार शुरू किया। समय पर इलाज मिलने से उसकी जान बच गई।

इलाज के दौरान उसकी पहचान लखन यादव, पिता जयकृष्ण यादव, निवासी खारी गांव, थाना मुरलीगंज, जिला मधेपुरा के रूप में हुई। चिकित्सकों के अनुसार उसकी स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

डायल 112 के पुलिस पदाधिकारी राहुल राज ने बताया कि सूचना मिलते ही घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।

स्थानीय लोगों ने कहा कि गोताखोरों और डायल 112 पुलिस की तत्परता तथा समन्वित प्रयास के कारण एक व्यक्ति की जान बचाई जा सकी, जिसके लिए दोनों टीमों की सराहना की जानी चाहिए।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *