नारायणपुर। भवानीपुर थाना पुलिस ने गोलीबारी के एक मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान नारायणपुर निवासी अरविंद रविदास के रूप में हुई है।

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी अपने घर पर मौजूद है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसके घर पर छापेमारी की और उसे गिरफ्तार कर लिया।

बताया गया कि 2 जून को कंकला धार के समीप हुई गोलीबारी की घटना में टुनटुन यादव ने अरविंद रविदास पर गोली चलाने का आरोप लगाते हुए भवानीपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसके बाद से पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी।

भवानीपुर थाना पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की जा रही है। मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए उसे न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्रवाई की जा रही है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *