भागलपुर: आज जागृति युवा मंच के बैनर तले स्थानीय आयुक्त कार्यालय के सामने पूर्व सदर अनुमंडलाधिकारी और जिला निर्वाचन पदाधिकरी का पुतला दहन किया गया !

IMG_20170325_57918
ज्ञात हो की बिहार निर्वाचन आयोग के आदेशानुसार 14-28 फरवरी के राज्य के नौ जिले में होने वाले निकाय चुनाव के लिये नए मतदाता का नाम मतदाता सूची में जोड़ना था जो भागलपुर को छोड़ अन्य आठ जिले में जुड़ा भी । जिसके तहत स्थानीय युवाओं ने अपने BLO से सत्यापित करवा कर यहाँ जमा भी किये लेकिन इन पदाधिकारियों के लापरवाही के कारण लगभग 750 मतदाता का नाम मतदाता सूची में नहीँ जुड़ पाया जिससे आक्रोशित होकर युवा ने अन्य वरीय पदाधिकारी को इसकी जानकारी फैक्स व स्पीड पोस्ट के माध्यम से देने के बाद आज पुतला दहन किया जिसमें मुख्य रुप से मंच के संयोजक रोशन सिंह , युवा शक्ति के जिलाध्यक्ष राजकुमार यादव , युवा भाजपा नेता शशि मोदी ,डाक्टर अजित कुमार सोनू , मुकुल कुमार ,प्रियंका आनँद भगत ,प्रिंस आर्यन , दीपक झा ,दीपक शर्मा ,पारस शर्मा , गुड्डू सिंह , नीरज कुमार , संगीतोष राठौर ,प्रवीण झा , छोटू , के अलावे दर्जनों युवा सामिल थे ।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *