बिहार शिक्षा मंत्री अशोक चौधरी ने राज्य विधान परिषद में कहा कि बिहार सरकार जल्द ही “वर्चुअल क्लासरूम” शुरू करेगी जिससे की छात्रों अच्छे शिक्षकों का मार्गदर्शन मिल सकें. 2017-18 के लिए शिक्षा विभाग के 25,251.58 करोड़ रूपए की बजटीय को लेकर सदन की बहस के जवाब में चौधरी ने कहा, “हम पहले चरण में राज्य के 1000 उच्च विद्यालयों में ‘वर्चुअल क्लासरूम’ शुरू करने की योजना बना चुके हैं ताकि छात्रों को मार्गदर्शन और ज्ञान मिल सके. डिजिटल माध्यम से बिहार में विभिन्न विषयों के अच्छे शिक्षकों से छात्र पढाई कर सकेंगे.

ashok choudhary

शिक्षा मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि सरकार संसाधनों की उपलब्धता को ध्यान में रखते हुए भविष्य में राज्य के सभी उच्च विद्यालयों को ‘वर्चुअल क्लासरूम’ की सुविधा का विस्तार करेगी. लड़कियों की शिक्षा को प्रोत्साहन देने और उनकी भागदारी को बढ़ाने के लिए चल रही साइकिल और स्कूल पोशाक आदि योजनाओं के कारण ही इस वर्ष की मैट्रिक परीक्षा में करीब 50% परीक्षार्थी लड़कियां थीं.

“यह खुशी की बात है कि इस साल 49 प्रतिशत लड़कियों ने मैट्रिक परीक्षा में भाग लिया है, जबकि इंटरमीडिएट परीक्षा में आने वाले छात्रों की संख्या 44 प्रतिशत है” उन्होंने कहा कि राज्य की महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता पर बल दिया जायेगा.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *