खरीद  : खरीक थाना क्षेत्र के लतीपुर हाई लेवल सड़क पर खैरपुर हरिजन टोला के पास हुए सड़क हादसे में खरीक थाना क्षेत्र के ध्रुव गंज निवासी मछली विक्रेता मोहम्मद इलियास अंसारी की मौत हो गई है.

images

देर शाम हादसे के बाद सूचना पर पहुंची खरीक पुलिस ने सब को जप्त कर पोस्टमार्टम के लिए नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया है. मामले की बाबत खरीक थाने में अज्ञात पिकअप चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है. स्थानीय ग्रामीणों ने जानकारी देते हुए कहा कि साइकिल से मछली बेचने का काम करने वाले मोहम्मद इलियास हाई लेवल की तरफ से आ रहे थे और लतीपुर की ओर साइकिल से जा रहे थे. इसी क्रम में हाई लेवल की ओर से लतीपुर की ओर जा रहे एक अनियंत्रित पिकअप ने साइकिल सवार मोहम्मद इलियास को जबरदस्त धक्का दे मारा. घटना के तुरंत बाद मोहम्मद इलियास की मौत हो जाने की बात कही जा रही है. पुलिस घटना की छानबीन में जुट गई है. घटना के बाद मोहम्मद इलियास के परिजन शोकसंतप्त हैं.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *