एसपी के निर्देश पर तैनात जीआरपी निलंबित

26 naugachia naraynpur pirit mahila

नारायणपुर – कटिहार बरौनी रेलखंड के नारायणपुर रेलवे स्टेशन पर शनिवार की देर रात महानंदा एक्सप्रेस से उत्तरी महिला यात्री रेखा देवी के साथ स्टेशन पर तैनात जीआरपी जवान अनिल झा पर मारपीट व छेड़खानी की घटना को अंजाम दिया है. सुबह मामला प्रकाश में आते ही बड़ी संख्या में आक्रोशित लोग स्टेशन पर जुट गए. ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए रेल एसआरपी उमाशंकर सिंह के निर्देश पर मामले की प्राथमिकी बिहपुर राजकीय रेल थाने में दर्ज की गई है और ड्यूटी पर तैनात जवान को निलंबित कर दिया गया है. जानकारी मिली है कि महिला के भाई अक्षय दास ने बताया कि शनिवार को किशनगंज से पत्नी हीरा देवी का ऑपरेशन कराकर लगभग 10 :25  बजे महानंदा एक्सप्रेस से लौट थे. गांव खगड़िया जिले के परबत्ता थाना क्षेत्र के कुल्हरिया जाने के लिए टेंम्पु नहीं  मिलने पर यात्री शेड में स्टेशन पर रूका और शो गए. स्टेशन पर तैनात जवान शराब के नशे में लगभग 12 बजे के बाद चार पाँच बार तंग किया ओर स्टेशन से  भागने को कहा जवान ने बहन रेखा देवी के बाॅह पकड़ कर क्वार्टर पर ले जाना चाहता था. पीड़ित रेखा देवी ने बताया बार बार क्वार्टर जाने से मनाही करने पर स्टेशन पर और सोए लोगों को भगाकर अशलील हरकतें की व नहीं जाने  पर लात घुसे व डंडे से पीटा ड्यूटी पर तैनात स्टेशन प्रबंधक मनोहर मंडल ने बताया कि सुबह में मुझे चाय दुकानदार पप्पू झा एवं एक अन्य लोगों  ने जानकारी दी. घटना की सुचना पर कटिहार रेल डीएसपी एस के दास व इंसपेक्टर अमर विश्वास ने घटनास्थल पर पहुंच व पीड़ित के घर कुल्हरिया पहुंच मामले की जाँच किया. एसपी उमाशंकर के निर्देश पर तैनात जवान अनिल झा को निलंबित किया गया.

26 naugachia naraynpur pirit mahila k sath c

मामले में पीड़ित महिला के भाई अक्षय दास के आवेदन पर  जीआरपी थाना बिहपुर में प्राथमिकी दर्ज की गई. थानाध्यक्ष रामाशीष प्रसाद ने बताया कि ड्यूटी पर आरोपी जीआरपी जवान अनिल झा व संजीव कुमार थे .डीएसपी ने ड्यूटी से फरार संजीव कुमार पर कारवाई की बात कही महिला के साथ छेड़खानी के प्रयास मामले को लेकर ग्रामीण ने नार्थ इस्ट ट्रेन को रोकने का प्रयास कर आंदोलन करने का प्रयास कर विरोध प्रदर्शन किया मौके पर पहुंचे भवानीपुर थानाध्यक्ष सुदिन राम एवं आरपीएफ के  एएसआई मन्नू तिवारी ने पुलिस बल के जवानों के साथ समझा बुझाकर रेल परिचालन को बाधित नहीं करने  दी . वहीं डीएसपी ने विरोध प्रदर्शन करने वाले लोगों पर अनुसंधनात्मक  कारवाई की बात कही . वहीं  प्रमुख प्रतिनिधि मंटु कुमार यादव, मुखिया  ईशो यादव, अधिवक्ता बिजय सिंह कुशवाहा, गया यादव शिक्षक  राजैश यादव, पंकज पटेल ने नारायणपुर रेलवे स्टेशन पर बार बार छिनतई, पाॅकेटमारी, छेडख़ानी, गोलीबारी की घटना को लेकर पदाधिकारी के साथ एक दर्जन जीआरपी व आरपीएफ जवान तैनात करने की माँग की मौके पर नवगछिया जीआरपी थानाध्यक्ष भोला महतो मानसी आरपीएफ थाना रमेश साह सहित अन्य पदाधिकारी व  पुलिस बल मौजूद थे.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *