नवगछिया: धर्मशाला रोड स्थित एक पानी प्लांट के संचालक से 50 हजार रुपये की रंगदारी मांगने और विरोध करने पर मारपीट कर काउंटर से 11 हजार रुपये ले जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद पीड़ित ने नवगछिया थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है।

पीड़ित महबूब आलम, जो सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के सिहानाबाद निवासी हैं, ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि गुरुवार दोपहर दो युवक लाठी लेकर उनके पानी प्लांट पर पहुंचे। आरोपियों ने पहले उनके छोटे भाई मो. मंसूर के साथ मारपीट की, फिर काउंटर में रखे 11 हजार रुपये निकाल लिए।

आवेदन के अनुसार आरोपियों ने धमकी दी कि यदि इस स्थान पर पानी प्लांट चलाना है तो 50 हजार रुपये रंगदारी देनी होगी। रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने और प्लांट में आग लगा देने की धमकी भी दी गई।

घटना के बाद पीड़ित ने नवगछिया थाना पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

मामले में नवगछिया थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर रविशंकर सिंह ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *