नवगछिया/भागलपुर। सोमवार शाम परबत्ता थाना क्षेत्र के रोड नंबर-14 में दो बाइकों के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

मृतकों की पहचान जमुनिया निवासी सियाराम साह के पुत्र मोहन साह (45) और मो. कूदो निवासी मो. बबलू (28) के रूप में हुई है। वहीं घायलों में मो. सद्दीक के पुत्र मो. ताजिम और कृष्ण यादव के पुत्र अनमोल कुमार शामिल हैं।

घायलों को नवगछिया अस्पताल से मायागंज किया गया रेफर

हादसे के बाद दोनों घायलों को स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से एंबुलेंस के जरिए नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया। दोनों का इलाज जारी है।

पुलिस और डायल-112 की टीम पहुंची

घटना की सूचना मिलते ही परबत्ता थाना पुलिस और डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर कुछ देर तक लोगों की भीड़ जुटी रही।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *