नवगछिया। रंगरा थाना क्षेत्र के सहोरा गांव में सोमवार को एक 18 वर्षीय युवक ने घर के अंदर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद गांव में मातम पसरा है। मृतक की पहचान सहोरा निवासी प्रमोद पासवान के पुत्र सोहित कुमार (18) के रूप में हुई है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, सोहित ने कुछ दिन पहले एक विवाहित महिला से प्रेम विवाह किया था। बताया जा रहा है कि विवाह के बाद से ही उसके घर में विवाद की स्थिति बनी हुई थी। हालांकि, आत्महत्या के वास्तविक कारणों की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

सोमवार को सोहित ने घर के अंदर फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। परिजनों ने मामले की सूचना रंगरा थाना पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने शव का नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

पुलिस का कहना है कि घटना के पीछे के कारणों की जांच की जा रही है। प्रेम विवाह के बाद पारिवारिक विवाद समेत अन्य पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की छानबीन की जा रही है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *