नवगछिया। भागलपुर-खगड़िया सीमा के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग NH-31 पर मंगलवार देर शाम तेज रफ्तार पिकअप ने ई-रिक्शा को सामने से टक्कर मार दी। हादसे में ई-रिक्शा चालक समेत दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। तीनों के सिर में गंभीर चोटें आई हैं।

घायलों की पहचान सतीश नगर गांव निवासी ई-रिक्शा चालक हरि लाल सहनी (65), मंजू देवी (45) और सपना रानी (28) के रूप में हुई है।

प्रत्यक्ष जानकारी के अनुसार, ई-रिक्शा चालक सड़क पर जा रहा था। इसी दौरान सामने से आ रहे एक वाहन की तेज रोशनी उसकी आंखों पर पड़ी, जिससे वह असंतुलित हो गया। इसी बीच सामने से तेज गति में आ रहे अज्ञात पिकअप वाहन ने ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि ई-रिक्शा सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल सभी घायलों को मधुरापुर स्थित एक निजी क्लिनिक पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है।

दुर्घटना के बाद पिकअप चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना संबंधित पुलिस को देने की बात कही है। पुलिस अज्ञात वाहन की पहचान के लिए जानकारी जुटा रही है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *