नवगछिया। नवगछिया थाना पुलिस ने तेतरी स्थित मध्य विद्यालय में हुई चोरी की घटना का खुलासा करते हुए तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान तेतरी निवासी प्रिंस कुमार, विकास कुमार और अमरजीत कुमार के रूप में हुई है।

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपितों के पास से चोरी का एक कंप्यूटर, कीबोर्ड, माउस और एक मोबाइल फोन बरामद किया है।

जानकारी के अनुसार, तेतरी स्थित मध्य विद्यालय में बीते 5 जुलाई को चोरों ने स्कूल में घुसकर कंप्यूटर, इनवर्टर, बैटरी, टैबलेट समेत अन्य सामान चोरी कर लिया था। घटना के बाद विद्यालय के प्रधानाध्यापक संजीव कुमार ने 7 जुलाई को नवगछिया थाने में लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

वैज्ञानिक जांच से मिला सुराग

प्राथमिकी दर्ज होने के बाद नवगछिया थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने वैज्ञानिक और तकनीकी अनुसंधान के जरिए चोरी की घटना से जुड़े सुराग जुटाए। जांच के दौरान पुलिस को आरोपितों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी मिली।

इसके बाद पुलिस टीम ने संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके पास से चोरी का सामान भी बरामद किया है।

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि चोरी की घटना में और कितने लोग शामिल थे तथा चोरी किए गए अन्य सामान का क्या हुआ। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *