नवगछिया के रंगरा थाना क्षेत्र के सोहरा गांव में बुधवार को मामूली कहासुनी के बाद एक युवक पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया गया। घटना में रूपौली निवासी भोला दिलदार (25) गंभीर रूप से घायल हो गया। लाठी के वार से उसके माथे पर गहरा जख्म हो गया और काफी खून बहने लगा।
Total Downloads: 117
घायल युवक को परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल रंगरा अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज किया गया।
घटना के संबंध में भोला दिलदार ने रंगरा थाने में आवेदन देकर सोहरा गांव निवासी सुनील पासवान समेत अन्य लोगों पर गाली-गलौज और मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़ित के अनुसार, कहासुनी के बाद आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया। इसी दौरान एक आरोपी ने लाठी से उसके माथे पर वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

पीड़ित ने आरोप लगाया कि मारपीट के दौरान उसके साथ अभद्र व्यवहार किया गया और आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी।
रंगरा थानाध्यक्ष विश्व बंधुओ ने बताया कि मारपीट की घटना को लेकर आवेदन प्राप्त हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
