नवगछिया। बिहार बाल अधिकार संरक्षण आयोग, पटना के सदस्य डॉ. सुग्रीव दास ने शुक्रवार को नवगछिया स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय का निरीक्षण किया। भागलपुर जिले के भ्रमण के दौरान उन्होंने विद्यालय में छात्राओं को मिल रही सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था, स्वच्छता और शैक्षणिक माहौल का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान डॉ. दास ने विद्यालय प्रबंधन से छात्राओं की शिक्षा, आवासीय सुविधा, स्वास्थ्य, सुरक्षा और बाल अधिकारों से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी ली। उन्होंने विद्यालय परिसर का भ्रमण कर छात्राओं को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का भी आकलन किया।

इस दौरान विद्यालय की चारदीवारी और सड़क से जुड़ी समस्याओं को भी आयोग सदस्य के समक्ष रखा गया। डॉ. दास ने समस्याओं की जानकारी संबंधित विभाग तक पहुंचाने और आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।

डॉ. सुग्रीव दास ने कहा कि बालिकाओं को सुरक्षित और बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने विद्यालय की समग्र व्यवस्था को संतोषजनक बताया, लेकिन स्वच्छता व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। उन्होंने नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने को कहा।

उन्होंने कहा कि छात्राओं को पढ़ाई के साथ स्वास्थ्य, सुरक्षा, कानून, बाल अधिकार और बालिकाओं से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों की नियमित जानकारी दी जानी चाहिए। बालिकाओं को अपने अधिकारों और सुरक्षा के प्रति जागरूक करना बेहद जरूरी है।

आयोग सदस्य ने कहा कि विद्यालय में ऐसा माहौल बनाया जाए, जहां छात्राएं बिना किसी झिझक के अपनी समस्याएं शिक्षकों और विद्यालय प्रबंधन के सामने रख सकें। निरीक्षण के अंत में उन्होंने छात्राओं की सुविधाओं और आवश्यकताओं को प्राथमिकता देने का निर्देश विद्यालय प्रबंधन को दिया।

निरीक्षण के दौरान विद्यालय के प्रधानाध्यापक बलराम रजक, जुली कुमारी, साधना कुमारी, प्रीति सागर, लक्ष्मी कुमारी, चिरंजीव कुमार मंडल सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *