नवगछिया। नवगछिया पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए खरीक थाना क्षेत्र से 192.06 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई की जानकारी नवगछिया पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।
Total Downloads: 132
पुलिस के अनुसार, 16 अगस्त 2026 को खरीक थाना क्षेत्र के ध्रुवगंज 14 नंबर सड़क पर वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान तुलसीपुर की ओर से आ रही चॉकलेटी रंग की संदिग्ध टाटा सफारी (रजिस्ट्रेशन नंबर BR01PN0451) को पुलिस टीम ने रोककर तलाशी ली।
तलाशी के दौरान वाहन से कुल 192.06 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। पुलिस ने वाहन में सवार दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

दो आरोपी गिरफ्तार
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रीतेश कुमार, पिता प्रेम कुमार दास, निवासी रजौन, जिला बांका और निरंजन कुमार, पिता स्व. नवल राउत, निवासी नोनीहाट, थाना हंसडीहा, जिला दुमका, झारखंड के रूप में हुई है।
पुलिस ने शराब और वाहन के अलावा एक मोबाइल फोन भी बरामद किया है।
एक अन्य नामजद आरोपी की तलाश
इस मामले में खरीक थाना में कांड संख्या 257/26, दिनांक 16 अगस्त 2026 दर्ज किया गया है। पुलिस ने मद्यनिषेध एवं उत्पाद संशोधित अधिनियम की धारा 30(a) के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक मामले में एक अन्य नामजद आरोपी की तलाश की जा रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि बरामद शराब कहां से लाई जा रही थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था।
