नवगछिया। गोपालपुर थाना क्षेत्र के पचगछिया स्कूल मैदान में कथित तौर पर कट्टा से फायरिंग का एक वीडियो सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। वायरल वीडियो में कुछ युवक और ग्रामीणों के बीच विवाद होता दिखाई दे रहा है। इसी दौरान एक युवक के कट्टा से फायरिंग करने का दावा किया जा रहा है।

वायरल वीडियो बीते शनिवार का बताया जा रहा है, हालांकि वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। घटना कथित शराब कारोबार के विरोध को लेकर ग्रामीणों और कुछ युवकों के बीच हुए विवाद से जुड़ी बताई जा रही है।

शराब बिक्री के विरोध को लेकर विवाद का दावा

ग्रामीणों के अनुसार, पचगछिया स्कूल मैदान में  कुछ लोग कथित रूप से शराब बेच रहे थे। कुछ ग्रामीणों ने इसका विरोध किया, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हो गया।

ग्रामीणों का आरोप है कि विवाद बढ़ने के दौरान एक युवक ने कथित रूप से कट्टा निकाल लिया और दहशत फैलाने के उद्देश्य से फायरिंग कर दी। वायरल वीडियो में भी एक युवक दूसरे युवक से हथियार छीनकर फायरिंग करता नजर आ रहा है।

वीडियो वायरल होने के बाद बढ़ी दहशत

घटना के बाद इलाके में भय का माहौल बताया जा रहा है। वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में चर्चा तेज हो गई है और अब पुलिस की कार्रवाई पर लोगों की नजर है।

हालांकि, वीडियो कब और किस स्थान का है तथा उसमें दिखाई दे रहे लोगों की पहचान क्या है, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

एसपी ने जांच का दिया भरोसा

नवगछिया एसपी वैभव शर्मा ने बताया कि उन्हें फिलहाल वायरल वीडियो की जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि मामले की जानकारी प्राप्त कर इसकी जांच कराई जाएगी और तथ्यों के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस की जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि वीडियो में दिखाई दे रही घटना वास्तव में कब हुई और इसमें कौन-कौन लोग शामिल थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *