नवगछिया पुलिस जिले में फरार अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत परबत्ता पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने संदीप कुमार हत्याकांड के फरार आरोपी प्रमोद मंडल को गिरफ्तार किया है। उसके पास से एक देशी कट्टा और 15 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।
Total Downloads: 144
मुख्यालय डीएसपी मनोज कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि 19 अगस्त को पुलिस को सूचना मिली थी कि राघोपुर विषहरी स्थान के पास एक व्यक्ति हथियार लेकर घूम रहा है। सूचना मिलते ही परबत्ता पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जयमंगल टोला, इस्माईलपुर निवासी प्रमोद मंडल को मौके से गिरफ्तार कर लिया।
तलाशी के दौरान उसके पास से एक देशी कट्टा और 15 जिंदा कारतूस बरामद हुए। पुलिस जांच में सामने आया कि प्रमोद मंडल इस्माईलपुर थाना कांड संख्या 102/26 में दर्ज संदीप कुमार हत्याकांड का वांछित आरोपी है। हत्या के मामले में पुलिस काफी समय से उसकी तलाश कर रही थी।

हथियार बरामदगी के मामले में परबत्ता थाना कांड संख्या 123/26 के तहत आर्म्स एक्ट में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
डीएसपी मनोज कुमार ने बताया कि संदीप कुमार हत्याकांड में शामिल अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।
