नवगछिया। नवगछिया में मंगलवार सुबह ट्रैक्टर के डाला में लगे जंग को साफ कर रहे एक मजदूर का पैर अचानक जंग साफ करने वाली मशीन की चपेट में आ गया। हादसे में मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान भवानीपुर साहू टोला निवासी पप्पू साह, पिता महेश्वर साह के रूप में हुई है।
Total Downloads: 173
जानकारी के अनुसार, पप्पू साह मंगलवार सुबह ट्रैक्टर के डाला में लगे जंग को मशीन से साफ कर रहे थे। इसी दौरान मशीन अचानक उनके हाथ से अनियंत्रित होकर छूट गई और सीधे उनके बाएं पैर में जा लगी। तेज धार वाली मशीन की चपेट में आने से उनके पैर में गंभीर चोट आई।
स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पताल
हादसे के बाद मौके पर मौजूद निरंजन कुमार और बच्चन कुमार ने तत्काल घायल मजदूर को इलाज के लिए नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने उनका उपचार शुरू किया। पैर में गंभीर चोट होने के कारण पप्पू साह को अस्पताल में भर्ती किया गया है।

चिकित्सकों के अनुसार, घायल की स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है।
निरंजन कुमार ने बताया कि पप्पू ट्रैक्टर के डाला में लगे जंग को मशीन से साफ कर रहे थे। इसी दौरान मशीन अचानक हाथ से छूटकर उनके पैर में जा लगी। हादसे के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरातफरी की स्थिति बन गई।
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने मशीनी उपकरणों से काम करने के दौरान सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम और सावधानी बरतने की जरूरत बताई, ताकि इस तरह के हादसों से बचा जा सके।
