नवगछिया। रंगरा प्रखंड के भवानीपुर स्थित सरकारी मान्यता प्राप्त मॉडर्न वैभव पब्लिक स्कूल में कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छोटे-छोटे बच्चे राधा-कृष्ण और मीरा के मनमोहक परिधानों में सजकर पहुंचे, जिससे पूरा विद्यालय कृष्णमय नजर आया।

बच्चों ने ‘मैया मोरी’ और ‘गोविंदा आला रे’ जैसे भजनों पर शानदार नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। इसके साथ ही भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं पर आधारित लघु नाटिका का भी मंचन किया गया।

मटकी फोड़ प्रतियोगिता बनी आकर्षण का केंद्र

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण पारंपरिक मटकी फोड़ प्रतियोगिता रही। बाल-गोपालों की टोली ने पूरे उत्साह के साथ मटकी फोड़ी। वहीं कृष्ण की भूमिका निभा रहे रिषव राज झा ने माखन हांडी फोड़कर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए।

बच्चों की प्रस्तुतियों और उत्साह ने विद्यालय परिसर में जन्माष्टमी के माहौल को और भी जीवंत बना दिया। कार्यक्रम में मौजूद शिक्षकों और अभिभावकों ने बच्चों का उत्साह बढ़ाया।

शिक्षकों के सहयोग से सफल हुआ आयोजन

कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय की निर्देशिका शिखा कुमारी, प्रधानाध्यापक एवं शिक्षाविद विश्वास झा, सौरभ कुमार, सपना पांडेय, राजीव कुमार शर्मा, आशीष कुमार, सत्यम कुमार सिंह और खुशी कुमारी का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

कार्यक्रम के अंत में बच्चों और उपस्थित लोगों के बीच माखन-मिश्री का प्रसाद वितरित किया गया। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों को भारतीय संस्कृति और धार्मिक परंपराओं से जुड़ने का अवसर मिलता है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *