नवगछिया । गंगा और कोसी के बढ़ते जलस्तर के कारण नवगछिया अनुमंडल के कई प्रखंडों में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है। बाढ़ प्रभावित लोगों की परेशानी को देखते हुए सोमवार को राजद नेताओं ने नवगछिया एसडीओ को ज्ञापन सौंपकर राहत और बचाव कार्य में तेजी लाने की मांग की।

प्रदेश महासचिव शैलेश कुमार के नेतृत्व में जिला प्रधान महासचिव संजय मंडल समेत राजद नेताओं ने एसडीओ को ज्ञापन सौंपा। नेताओं ने गोपालपुर, रंगरा, नवगछिया, खरीक, बिहपुर और नारायणपुर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में तत्काल राहत व्यवस्था उपलब्ध कराने की मांग की।

राजद नेताओं ने प्रभावित इलाकों में कम्युनिटी किचन, नाव, काला पन्नी और चापाकल उपलब्ध कराने की मांग की। उनका कहना था कि बाढ़ के कारण बड़ी संख्या में परिवार प्रभावित हैं और लोगों को भोजन, पेयजल तथा आवागमन की समस्या का सामना करना पड़ रहा है।

ज्ञापन के माध्यम से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में मोबाइल अस्पताल शुरू करने की भी मांग की गई। नेताओं ने कहा कि मोबाइल अस्पताल के जरिए बाढ़ पीड़ितों की स्वास्थ्य जांच और तत्काल उपचार की व्यवस्था होनी चाहिए। साथ ही पशुओं के इलाज के लिए भी चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की गई।

राजद नेताओं ने प्रशासन से राहत एवं बचाव कार्य में तेजी लाने की अपील करते हुए कहा कि बाढ़ प्रभावित परिवारों तक आवश्यक सुविधाएं समय पर पहुंचना जरूरी है।

इस दौरान गौतम कुमार प्रीतम, हिमांशु यादव, तनवीर अहमद, अशोक कुमार और अर्जुन प्रसाद मंडल समेत कई राजद कार्यकर्ता मौजूद रहे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *