नारायणपुर । भवानीपुर थाना क्षेत्र के नगरपारा गांव स्थित इंडियन पब्लिक स्कूल से मोटर और पाइप चोरी होने का मामला सामने आया है। चोरी की घटना 6 सितंबर 2026 की रात की बताई जा रही है। मामले को लेकर स्कूल के प्रधानाचार्य किशोर कुमार सिंह ने भवानीपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
Total Downloads: 224
प्रधानाचार्य ने बताया कि सोमवार सुबह स्कूल का सुरक्षाकर्मी साफ-सफाई के लिए पहुंचा था। कक्षाओं के ताले खोलने के दौरान उसकी नजर मोटर पर पड़ी, लेकिन मोटर वहां से गायब थी। इसके बाद सुरक्षाकर्मी ने तत्काल फोन कर प्रधानाचार्य को घटना की जानकारी दी।
घटना की जानकारी मिलने के बाद प्रधानाचार्य ने भवानीपुर थाने में लिखित शिकायत देकर मामले में प्राथमिकी दर्ज करने और चोरों के खिलाफ उचित कार्रवाई करने की मांग की है।

भवानीपुर थानाध्यक्ष शंभू कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जाएगी। पुलिस चोरी की घटना से जुड़े तथ्यों और आसपास के संभावित सुरागों की जांच कर रही है।
