बिहपुर। बिहपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से रविवार देर रात नाबालिग छात्रा के अपहरण का मामला सामने आया है। घटना को लेकर छात्रा की मां ने बिहपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है। प्राथमिकी में खरीक प्रखंड के खैरपुर निवासी अक्षय कुमार समेत 10 अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इधर, प्राथमिकी दर्ज होने के बाद छात्रा के पिता को वीडियो कॉल कर केस वापस लेने की धमकी देने का भी आरोप सामने आया है। छात्रा के पिता का आरोप है कि वीडियो कॉल के दौरान आरोपी लगातार उन्हें धमकी दे रहा था। इस दौरान उसके हाथ में पिस्टल जैसी वस्तु भी दिखाई दे रही थी, जिसे लहराकर वह उन्हें भयभीत कर रहा था।

थानाध्यक्ष को दी मामले की जानकारी

छात्रा के पिता ने मंगलवार को बिहपुर थानाध्यक्ष संतोष कुमार शर्मा को वीडियो कॉल और धमकी के संबंध में पूरी जानकारी दी। थानाध्यक्ष ने बताया कि उन्हें वीडियो के संबंध में जानकारी मिली है।

उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया वीडियो बिहपुर थाना क्षेत्र का प्रतीत नहीं होता है। इसलिए वीडियो की सत्यता और उसके स्थान की पुष्टि के लिए संबंधित क्षेत्र के स्तर पर भी जांच की आवश्यकता है।

प्रशासन ने मामले को लिया संज्ञान में

मामले की जानकारी मिलने के बाद नवगछिया अनुमंडल प्रशासन भी सक्रिय हुआ है। नवगछिया अनुमंडल प्रशासनिक अधिकारी अनिकेत अमर ने बताया कि मामले को संज्ञान में लिया गया है और इसकी जांच की जा रही है।

पुलिस अब नाबालिग छात्रा के अपहरण के आरोप, नामजद आरोपी की भूमिका और वीडियो कॉल के जरिए दी गयी कथित धमकी की जांच कर रही है। वीडियो में दिखाई दे रही हथियार जैसी वस्तु असली है या नहीं, इसकी भी जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *