नवगछिया । कटिहार जिले के कदवा इलाके से अपहृत नाबालिग लड़की को पुलिस ने बरामद कर लिया है। पुलिस ने मामले में ठाकुरजी टोला निवासी सत्यम कुमार को भी गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई के बाद पुलिस ने मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।
Total Downloads: 234
जानकारी के अनुसार, बीते मंगलवार को नाबालिग लड़की के पिता ने थाने में आवेदन देकर सत्यम कुमार पर शादी की नीयत से उनकी बेटी का अपहरण करने का आरोप लगाया था। शिकायत के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू की।
पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए छानबीन शुरू की और करीब 24 घंटे के भीतर नाबालिग को बरामद कर लिया। इसके साथ ही आरोपी सत्यम कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

इधर, परबत्ता इलाके से अपहृत एक अन्य लड़की को भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। दोनों मामलों में पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। पुलिस बरामद लड़कियों से आवश्यक पूछताछ और कानूनी प्रक्रिया पूरी कर रही है।
