नवगछिया में बनेगा नदी थाना का नया भवन, 11 थाना क्षेत्रों के 40 मौजा होंगे शामिल

नवगछिया। नवगछिया पुलिस जिला क्षेत्र में प्रस्तावित नदी थाना के नए भवन के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। दियारा क्षेत्र में बढ़ते अपराध और पुलिसिंग को मजबूत करने के उद्देश्य से बनाए जा रहे इस थाने में नवगछिया पुलिस जिले के 11 थाना क्षेत्रों के 40 मौजा को शामिल किया जाएगा।

नवगछिया का बड़ा भू-भाग गंगा और कोसी नदी के दियारा क्षेत्र में आता है। इन इलाकों में आपराधिक घटनाओं की शिकायतें सामने आती रही हैं। दियारा क्षेत्र में पुलिस की पहुंच और कार्रवाई को बेहतर बनाने के उद्देश्य से अलग नदी थाना के गठन की योजना बनाई गई थी।

राज्य सरकार ने नवगछिया के दियारा क्षेत्र में बढ़ते अपराध को देखते हुए वर्ष 2010 में नदी थाना के निर्माण की घोषणा की थी। गृह विभाग की ओर से 22 जनवरी 2010 को इसके लिए मंजूरी भी दी गई थी। इसके बाद विभिन्न थाना और ओपी क्षेत्रों को पुनर्गठित करते हुए नदी थाना का क्षेत्र निर्धारित किया गया।

नए थाना क्षेत्र में नवगछिया पुलिस जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों के 40 मौजा शामिल किए जाएंगे। इससे गंगा और कोसी के दियारा इलाके में पुलिस की मौजूदगी मजबूत होने की उम्मीद है।

नदी थाना बनने से दियारा क्षेत्र में होने वाली आपराधिक घटनाओं की निगरानी, शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस को सुविधा होगी। साथ ही नदी और दियारा क्षेत्र से जुड़े मामलों में संबंधित पुलिस अधिकारियों को कार्रवाई के लिए एक निर्धारित थाना क्षेत्र भी उपलब्ध होगा।

नदी थाना के नए भवन का निर्माण पूरा होने के बाद दियारा इलाके में पुलिसिंग व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में इसे महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *