नारायणपुर। नारायणपुर प्रखंड के भवानीपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम आए चक्रवाती तूफान ने एक मछुआरे की नाव को पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना शुक्रवार शाम करीब 3:30 बजे भवानीपुर गांव के सामने कोसी दियारा क्षेत्र में हुई।

मछुआरे मनोज सिंह ने बताया कि अचानक आए तेज तूफान ने उनकी नाव को करीब 40 फीट ऊपर हवा में उछाल दिया। इसके बाद नाव जमीन पर जा गिरी, जिससे वह पूरी तरह टूट गई। घटना में करीब 40 हजार रुपये का नुकसान होने की बात बताई जा रही है।

मनोज सिंह नारायणपुर प्रखंड के मनोहरपुर गांव के रहने वाले बताए गए हैं। नाव के क्षतिग्रस्त होने से उनके सामने रोजी-रोटी का संकट भी खड़ा हो गया है।

मुआवजे की मांग

घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय समाजसेवी नीरज सिंह ने प्रशासनिक अधिकारियों से पीड़ित मछुआरे को उचित मुआवजा देने की मांग की है। उनका कहना है कि नाव क्षतिग्रस्त होने से मछुआरे को आर्थिक नुकसान हुआ है, इसलिए प्रशासन को मामले की जांच कर नियमानुसार सहायता उपलब्ध करानी चाहिए।

इस संबंध में नारायणपुर अंचल अधिकारी आशीष कुमार से फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका। अधिकारियों की प्रतिक्रिया मिलने के बाद मामले में स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *