नवगछिया में रामविलास पासवान की छठी पुण्यतिथि मनाई गई, कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

नवगछिया। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की ओर से नवगछिया के जमुनिया स्थित प्रधान कार्यालय में पार्टी के संस्थापक एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान की छठी पुण्यतिथि मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विजेन्द्र शर्मा ने की। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके योगदान को याद किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश भगत ने कहा कि रामविलास पासवान गरीबों, दलितों, शोषितों और वंचितों की सशक्त आवाज थे। उन्होंने अपने पूरे राजनीतिक जीवन में सामाजिक न्याय और कमजोर वर्गों के अधिकारों के लिए संघर्ष किया।

जिलाध्यक्ष विजेन्द्र शर्मा ने कहा कि रामविलास पासवान के विचार, संघर्ष और समाज के प्रति उनका समर्पण आज भी पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उनके बताए रास्ते पर चलकर समाज के कमजोर वर्गों के हित में काम करना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

कई पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहे मौजूद

मौके पर जिला उपाध्यक्ष कौशल किशोर जायसवाल, नेपाली सिंह, सचिव मुख्तार आलम, प्रखंड अध्यक्ष सुनील शर्मा, कैलाश चंद्र निषाद, अजय यादव, राकेश कुमार रोशन, अरविंद पासवान, अविनाश कुमार साह, रिंकू पासवान,  संतोष मेहता, पंकज कुमार सिंह, बजरंग पोद्दार, गौरव सिंह और संतोष चौधरी समेत कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

deneme bonusu