तेलघी गांव में मां दक्षिण कालिका मंदिर के लिए ध्वज स्थापित, 4 नवंबर से शुरू होगा शतचण्डी महायज्ञ

पथ निर्माण मंत्री इंजीनियर कुमार शैलेंद्र ने की पूजा-अर्चना, स्वामी आगमानंद महाराज की देखरेख में होगा पांच दिवसीय धार्मिक आयोजन

नवगछिया। पथ निर्माण मंत्री एवं बिहपुर विधायक इंजीनियर कुमार शैलेंद्र ने अपने पैतृक गांव तेलघी में नवनिर्मित मां दक्षिण कालिका मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा और शतचण्डी महायज्ञ को लेकर ध्वज स्थापित किया। इस धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन 4 से 8 नवंबर तक किया जाएगा। कार्यक्रम स्वामी आगमानंद महाराज की देखरेख में संपन्न होगा।

ध्वज स्थापना के अवसर पर इंजीनियर कुमार शैलेंद्र ने मां दक्षिण कालिका के चरणों में श्रद्धा अर्पित कर पूजा-अर्चना की और बजरंगबली का आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने ग्रामवासियों के साथ मिलकर मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा और शतचण्डी महायज्ञ को सफल बनाने का संकल्प लिया।

ध्वज स्थापित होने के साथ ही तेलघी गांव में धार्मिक उत्साह और भक्तिमय माहौल बनने लगा है। मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा और महायज्ञ को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह है। यह आयोजन ग्रामीणों की आस्था, आपसी एकता और सनातन संस्कृति के प्रति समर्पण का प्रतीक माना जा रहा है।

इंजीनियर कुमार शैलेंद्र ने विश्वास जताया कि ग्रामवासियों के सामूहिक सहयोग से मां दक्षिण कालिका मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा और शतचण्डी महायज्ञ भव्य रूप से संपन्न होगा। उन्होंने मां से सभी ग्रामवासियों और क्षेत्रवासियों पर अपनी कृपा बनाए रखने की कामना की।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *