नवगछिया। नारायणपुर प्रखंड के रायपुर गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। घटना में एक महिला समेत आठ लोग घायल हो गए। सभी घायलों को भवानीपुर पुलिस ने नारायणपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार, रायपुर गांव में गुलजारी उर्फ अमर शर्मा और मुसन शर्मा के परिवारों के बीच गाय बांधने को लेकर पिछले तीन वर्षों से विवाद चल रहा था।  सुबह गाय हटाने को लेकर दोनों पक्षों के बीच फिर से कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों ओर से लाठी-डंडे चलने लगे।

मारपीट में एक पक्ष से गुलजारी उर्फ अमर शर्मा के भाई लालू शर्मा, परमानंद शर्मा और उनकी पत्नी इंदु देवी घायल हो गईं। वहीं, दूसरे पक्ष से मुसन शर्मा और उनके बेटे गौतम, कृष्ण तथा गोविंद घायल हुए हैं।

घटना की सूचना मिलने पर भवानीपुर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया। भवानीपुर थानाध्यक्ष शंभू कुमार ने बताया कि जमीन विवाद को लेकर दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *