नवगछिया। नवगछिया के अंचल अधिकारी संतोष कुमार सुमन के विरुद्ध सात गंभीर आरोपों के आधार पर आरोप पत्र गठित कर राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, बिहार, पटना को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजा गया है। प्रशासन ने आरोपों के समर्थन में साक्ष्य उपलब्ध कराते हुए विभाग से कार्रवाई का अनुरोध किया है।

अभियान बसेरा-2 में अनियमितता का आरोप

सीओ संतोष कुमार सुमन पर अभियान बसेरा-2 के तहत पात्र भूमिहीनों को वासभूमि उपलब्ध कराने के लिए प्रस्ताव तैयार करने में अनियमितता और कर्तव्यहीनता के आरोप लगाए गए हैं। इसके अलावा निर्धारित राजस्व लक्ष्यों के विरुद्ध कम उपलब्धि हासिल करने, लंबित मामलों के निष्पादन में शिथिलता बरतने और जिला स्तरीय सहयोग सेल में प्राप्त आवेदनों के निपटारे में उदासीनता के आरोप भी शामिल हैं।

दाखिल-खारिज और नीलाम पत्र वादों में लापरवाही का आरोप

अन्य आरोपों में एक ही खाता-खेसरा से संबंधित दाखिल-खारिज मामलों में विरोधाभासी आदेश पारित करना और नियमों के विरुद्ध अस्वीकृत वाद को स्वीकार करना शामिल है। इसके साथ ही नीलाम पत्र वादों में वसूली नहीं करने तथा कार्यालय की ओर से मांगे गए स्पष्टीकरण का निर्धारित समय के भीतर जवाब नहीं देने के आरोप भी लगाए गए हैं।

प्रशासन की ओर से आरोपों से संबंधित साक्ष्य विभाग को भेजे गए हैं। अब नवगछिया सीओ के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई को लेकर अंतिम निर्णय राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, बिहार, पटना को लेना है। विभाग के निर्णय के बाद ही आगे की कार्रवाई की स्थिति स्पष्ट होगी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *