भागलपुर में सुरक्षा गार्ड समेत 210 पदों पर होगी बहाली, 28 अक्टूबर से रोजगार कैंप शुरू

भागलपुर। जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार पाने का अवसर है। बिहार सरकार के युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के अंतर्गत जिला नियोजनालय, भागलपुर की ओर से निजी क्षेत्र में नौकरी दिलाने के लिए रोजगार कैंप आयोजित किए जाएंगे। SIS Security and Intelligence Services Limited की ओर से सुरक्षा सुपरवाइजर, सुरक्षा जवान और कैश कस्टोडियन के कुल 210 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए जिले के विभिन्न प्रखंडों में 28 अक्टूबर से 12 नवंबर 2026 तक रोजगार कैंप लगाए जाएंगे।

जिला नियोजनालय, भागलपुर के सहायक निदेशक (नियोजन) की ओर से इस संबंध में जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी को पत्र भेजकर रोजगार कैंप के व्यापक प्रचार-प्रसार का अनुरोध किया गया है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, अभ्यर्थियों का चयन कंपनी के निर्धारित मापदंडों के आधार पर किया जाएगा।

तीन श्रेणियों में 210 पदों पर होगी भर्ती

कंपनी की ओर से जारी विवरण के अनुसार, कुल 210 रिक्तियों में 30 पद सुरक्षा सुपरवाइजर, 140 पद सुरक्षा जवान और 40 पद कैश कस्टोडियन के हैं। सभी पदों पर केवल पुरुष अभ्यर्थियों की भर्ती की जाएगी।

पदवार योग्यता, आयु सीमा और वेतन

  • सुरक्षा सुपरवाइजर: 30 पद, न्यूनतम 12वीं पास, उम्र 19 से 40 वर्ष, न्यूनतम लंबाई 170 सेंटीमीटर। मासिक वेतन 17,000 से 24,000 रुपये।
  • सुरक्षा जवान: 140 पद, न्यूनतम 10वीं पास, उम्र 19 से 40 वर्ष, न्यूनतम लंबाई 167 सेंटीमीटर। मासिक वेतन 12,000 से 22,000 रुपये।
  • कैश कस्टोडियन: 40 पद, न्यूनतम 12वीं पास, उम्र 19 से 40 वर्ष, न्यूनतम लंबाई 160 सेंटीमीटर। मासिक वेतन 15,000 से 22,000 रुपये।

किस दिन कहां लगेगा रोजगार कैंप?

जिला नियोजनालय की ओर से जारी पत्र के अनुसार, रोजगार कैंप का कार्यक्रम इस प्रकार निर्धारित किया गया है।

  • 28 अक्टूबर 2026: खरीक प्रखंड परिसर
  • 29 अक्टूबर 2026: रंगरा चौक प्रखंड परिसर
  • 30 अक्टूबर 2026: नवगछिया प्रखंड परिसर
  • 31 अक्टूबर 2026: सबौर प्रखंड परिसर
  • 2 नवंबर 2026: कहलगांव प्रखंड परिसर
  • 3 नवंबर 2026: पीरपैंती प्रखंड परिसर
  • 4 नवंबर 2026: जगदीशपुर प्रखंड परिसर
  • 5 नवंबर 2026: नाथनगर प्रखंड परिसर
  • 6 नवंबर 2026: शाहकुंड प्रखंड परिसर
  • 7 नवंबर 2026: गोराडीह प्रखंड परिसर
  • 9 नवंबर 2026: सुल्तानगंज प्रखंड परिसर
  • 11 नवंबर 2026: सबौर प्रखंड परिसर
  • 12 नवंबर 2026: जिला नियोजनालय, भागलपुर का कार्यालय

नियोजनालय में निबंधन अनिवार्य

रोजगार कैंप में भाग लेने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए नियोजनालय में निबंधन कराना अनिवार्य है। पत्र के अनुसार, शिविर में अभ्यर्थियों का चयन SIS Security and Intelligence Services Limited के निर्धारित मापदंडों के आधार पर किया जाएगा।

ऐसे में 10वीं और 12वीं पास योग्य युवा, जो सुरक्षा जवान, सुरक्षा सुपरवाइजर या कैश कस्टोडियन के पद पर नौकरी करना चाहते हैं, वे निर्धारित तिथि और स्थान पर रोजगार कैंप में भाग लेने की तैयारी कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को आवेदन से पहले अपनी योग्यता, आयु और शारीरिक मापदंडों का मिलान कर लेना चाहिए।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *