खरीक। खरीक पुलिस ने विभिन्न मामलों में फरार चल रहे छह वारंटियों को सोमवार की देर रात गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में उस्मानपुर निवासी वासुदेव मंडल, तुलसीपुर निवासी अनिरुद्ध साह और शिवशंकर साह, नागरटोला निवासी दिलीप शर्मा और उमेश शर्मा तथा दादपुर निवासी महेश्वर पंडित शामिल हैं।

खरीक थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर मिथिलेश कुमार ने बताया कि सभी आरोपी लंबे समय से न्यायालय में उपस्थित नहीं हो रहे थे। इसके बाद न्यायालय ने उनके खिलाफ वारंट जारी किया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सभी को गिरफ्तार कर लिया।

युवक हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार

खरीक। यमुनियां गांव के युवक गौरव कुमार की हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपी नन्हकार निवासी सज्जन चौधरी को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी अपने घर पर मौजूद है। इसके बाद खरीक थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर मिथिलेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और उसे गिरफ्तार कर लिया।

मालूम हो कि बीते 22 मई को अपराधियों ने गौरव कुमार की हत्या कर दी थी। इसके बाद शव को ध्रुवगंज-अंभो सड़क किनारे झाड़ी में फेंक दिया गया था। इस मामले में पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी। गिरफ्तारी के बाद पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *