खरीक के बिनटोली में तालाब में डूबने से युवक की मौत, ढाई घंटे बाद पानी में मिला शव

नवगछिया। खरीक प्रखंड के बिनटोली में तालाब में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि पैर फिसलने के कारण युवक तालाब में गिर गया था। करीब ढाई घंटे तक उसका कोई पता नहीं चल सका। बाद में तालाब के पानी के ऊपर उसका पैर दिखाई देने पर स्थानीय लोगों को घटना की जानकारी मिली।

स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद युवक को तालाब से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई।

घटना की सूचना मिलने पर परबत्ता थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। थानाध्यक्ष अश्वनी कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जानकारी ली। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

फिलहाल मृतक की पहचान और उम्र की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *