नवगछिया (भागलपुर)। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शुक्रवार को भागलपुर जिले के खरीक प्रखंड स्थित तेलघी गांव पहुंचे। यहां उन्होंने बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री इंजीनियर कुमार शैलेन्द्र के पिता स्व. डॉ. केएन सिंह के श्राद्धकर्म में शामिल होकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने मंत्री और उनके परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की।

📲 Download Naugachia News App

Total Downloads: 508

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी हेलीकॉप्टर से तेलघी गांव पहुंचे। उनके आगमन को लेकर गांव में अस्थायी हेलीपैड बनाया गया था। हेलीपैड पर उतरने के बाद मुख्यमंत्री सीधे मंत्री के आवास पहुंचे। वहां स्व. डॉ. केएन सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इसके बाद शोकाकुल परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर इस दुख की घड़ी में अपनी संवेदना जताई।

डिप्टी सीएम समेत कई मंत्री और जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

मुख्यमंत्री के साथ उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी, कृषि मंत्री विजय सिन्हा और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी भी मौजूद रहे। भागलपुर के विधायक रोहित पांडेय सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी दिवंगत डॉ. केएन सिंह को श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों और कई गणमान्य लोगों ने हिस्सा लिया।

श्राद्धकर्म में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री ने परिवार के सदस्यों से बातचीत की और दिवंगत आत्मा के प्रति श्रद्धा व्यक्त की। इसके बाद वे अस्थायी हेलीपैड पहुंचे और हेलीकॉप्टर से पटना लौट गए।

मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर प्रशासन की ओर से सुरक्षा और आवागमन की व्यापक व्यवस्था की गई थी। उनके आगमन से लेकर प्रस्थान तक संबंधित अधिकारी और सुरक्षा बल तैनात रहे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *