नवगछिया : छठ महापर्व के मद्देनजर गंगा स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं से भरा एक टेंपो बुधवार को तेतरी जीरो माइल के पास अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे में टेंपो सवार सहरसा जिले के बसनही थाना क्षेत्र के बैठा मुसहरी गांव के नौ लोग घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

📲 Download Naugachia News App

Total Downloads: 511

घायलों में संजोती देवी, पति संजय मंडल, अनीता देवी, पति दौलत मंडल, रेणु देवी, पति मंटू मंडल, हीरा देवी, पति रामधन मंडल, कविता देवी, पति सत्यनारायण मंडल, रंजना देवी, पति रामजीवन मंडल, संजीत कुमार, पिता मिथुन कुमार सहित दो अन्य लोग शामिल हैं।

हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया।

घायल संजीत कुमार ने बताया कि गांव के सभी लोग टेंपो रिजर्व कर छठ महापर्व के अवसर पर गंगा स्नान करने महादेवपुर घाट जा रहे थे। इसी दौरान तेतरी जीरो माइल के पास अचानक एक बाइक सवार टेंपो के सामने आ गया। बाइक सवार को बचाने के प्रयास में चालक ने टेंपो से संतुलन खो दिया, जिससे टेंपो सड़क पर पलट गया।

वहीं, प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टेंपो काफी तेज गति से चल रहा था। इसी दौरान चालक का नियंत्रण बिगड़ने से हादसा हुआ। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *