नाबालिग को बहला-फुसलाकर शादी कराने के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार, देह व्यापार मामले में भी संलिप्तता

नवगछिया : नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर शादी कराने और उसे बाहर भेजने के मामले में नवगछिया पुलिस ने एक और अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान नवगछिया थाना क्षेत्र के नया टोला बस स्टैंड पकरा निवासी लखनलाल सिंह, पिता स्व. जानकी सिंह के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त की संलिप्तता नवगछिया थाना क्षेत्र में उजागर हुए अनैतिक देह व्यापार के मामले में भी पाई गई है।

📲 Download Naugachia News App

Total Downloads: 511

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 18 अगस्त 2026 को पीड़िता के परिजन ने गोपालपुर थाना में आवेदन देकर आरोप लगाया था कि पारसमनि देवी ने उनकी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर शादी करवा दी और उसे कहीं बाहर भेज दिया। आवेदन के आधार पर गोपालपुर थाना कांड संख्या 290/26 दर्ज कर पुलिस ने मामले की अनुसंधान शुरू की।

बीकानेर राजस्थान से सकुशल बरामद हुई थी पीड़िता

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक, नवगछिया के निर्देश पर सहायक पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई थी। टीम ने तकनीकी एवं मानवीय अनुसंधान के आधार पर राजस्थान के बीकानेर से कांड की पीड़िता को सकुशल बरामद किया था। इस मामले में पहले ही एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है।

अन्य संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी। इसी क्रम में 9 नवंबर 2026 को लखनलाल सिंह को गिरफ्तार किया गया। पुलिस द्वारा मामले में अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।

अनैतिक देह व्यापार मामले में भी मिली संलिप्तता

पुलिस के अनुसार, 2 नवंबर 2026 को नवगछिया थाना क्षेत्र में उजागर हुए अनैतिक देह व्यापार के मामले में भी गिरफ्तार अभियुक्त लखनलाल सिंह की संलिप्तता पाई गई है। इस संबंध में नवगछिया थाना कांड संख्या 448/26, दिनांक 3 नवंबर 2026 के तहत धारा 3/4/5 आईटीपीए (अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम), 1956 के अंतर्गत मामला दर्ज है।

पुलिस द्वारा दोनों मामलों में अभियुक्त की भूमिका की जांच की जा रही है। वहीं, अन्य संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *