गोपालपुर में कारतूस के साथ तीन युवक गिरफ्तार, बिना नंबर की मोटरसाइकिल जब्त

नवगछिया : नवगछिया पुलिस जिले के गोपालपुर थाना क्षेत्र में वाहन जांच अभियान के दौरान पुलिस ने कारतूस के साथ तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवकों के पास से एक कारतूस बरामद किया गया है। पुलिस ने बिना रजिस्ट्रेशन नंबर की एक मोटरसाइकिल भी जब्त की है। मामले में गोपालपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

📲 Download Naugachia News App

Total Downloads: 511

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 9 नवंबर 2026 को गोपालपुर थाना की पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र के मकंदपुर चौक के पास वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान बिना रजिस्ट्रेशन नंबर की एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन व्यक्तियों को रोककर विधिवत तलाशी ली गई।

तलाशी के क्रम में मोटरसाइकिल सवार अमित कुमार के पास से एक कारतूस बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने मोटरसाइकिल पर सवार तीनों व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही मोटरसाइकिल को विधिवत जब्त कर लिया गया।

गोपालपुर थाना में दर्ज हुआ मामला

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अमित कुमार, पिता मनोज शर्मा, प्रदीप कुमार शर्मा, पिता मनोज शर्मा, दोनों निवासी सिथिया मकंदपुर तथा श्रवण कुमार, पिता अशोक शर्मा, निवासी सिथिया मकंदपुर के रूप में हुई है।

इस संबंध में गोपालपुर थाना कांड संख्या 393/26 के तहत सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा मामले में अग्रतर अनुसंधान एवं विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस ने की बरामदगी

पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई में निम्नलिखित सामान बरामद एवं जब्त किया गया है।

  • कारतूस : 01
  • मोटरसाइकिल : 01 (बिना रजिस्ट्रेशन नंबर)
  • गिरफ्तार अभियुक्त : 03

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *