देवउठनी एकादशी पर नवगछिया में श्री खाटू श्याम मंदिर का होगा भूमि पूजन, निकलेगी भव्य निशान शोभायात्रा

नवगछिया। देवउठनी एकादशी के पावन अवसर पर 20 नवंबर 2026, शुक्रवार को नवगछिया में श्री खाटू श्याम मंदिर निर्माण को लेकर भूमि पूजन समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस धार्मिक आयोजन को लेकर श्री श्याम भक्तों में खासा उत्साह है।

📲 Download Naugachia News App

Total Downloads: 534

आयोजक श्री श्याम भक्त मंडल न्यास, नवगछिया की ओर से बताया गया कि भूमि पूजन का कार्यक्रम मारवाड़ी विवाह भवन के पिछले हिस्से में सुबह 8 बजे से शुरू होगा। इसके बाद सुबह 10:30 बजे श्री गोपाल गौशाला, नवगछिया से गाजे-बाजे के साथ भव्य निशान शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा पूरे नगर का भ्रमण करते हुए मारवाड़ी विवाह भवन पहुंचेगी।

वहीं, संध्या में श्री श्याम जन्मोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर भव्य भजन संध्या होगी, जिसमें भजन गायकों द्वारा बाबा श्याम के मधुर भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी। आयोजन में हजारों की संख्या में श्री श्याम भक्तों के शामिल होने की संभावना है।

श्री श्याम भक्त मंडल न्यास, नवगछिया की ओर से सभी श्याम प्रेमियों एवं श्रद्धालुओं से इस पावन धार्मिक आयोजन में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की गई है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *