नवगछिया में घर से चोरी के मामले में तीन गिरफ्तार, आभूषण, मोबाइल और 90 रुपये बरामद

नवगछिया: भवानीपुर थाना क्षेत्र के नगरपाड़ा गांव में घर से चोरी के मामले में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों के पास से चोरी के आभूषण, एक मोबाइल और 90 रुपये नकद बरामद किए गए हैं। तीनों नगरपाड़ा गांव के ही रहने वाले हैं।

📲 Download Naugachia News App

Total Downloads: 538

नवगछिया पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि 16 नवंबर को रामबहादुर सिंह ने डायल 112 टीम को अपने घर में चोरी होने की सूचना दी थी। उन्होंने बताया था कि घर से सोने-चांदी के आभूषण, मोबाइल, नकद रुपये और अन्य सामान चोरी कर लिए गए हैं।

सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से गंभीर कुमार, तीरन सिंह और प्रीतम कुमार को पकड़ा गया। इसके बाद तीनों को भवानीपुर थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया।

पुलिस के अनुसार, गंभीर कुमार के पिता का नाम तीरन सिंह है, जबकि तीरन सिंह स्वर्गीय पुलकित सिंह के पुत्र हैं। वहीं, प्रीतम कुमार के पिता का नाम सुनील ठाकुर है। इस मामले में भवानीपुर थाने में कांड संख्या 276/26 दर्ज की गई है। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *